राजस्थान: गहलोत के 3 मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर, कल तक नया मंत्रिमंडल गठन संभव

author-image
एडिट
New Update
राजस्थान: गहलोत के 3 मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर, कल तक नया मंत्रिमंडल गठन संभव

राजस्थान में नई कैबिनेट के बनने से पहले गहलोत सरकार के 3 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कल ही सोनिया गांधी को पत्र भेजकर इस्तीफे देने की पेशकश की थी। तीनों नेताओं के पास अब संगठन में पद रह गए हैं। मंत्रियों के इस्तीफे से पहले 9 पद खाली थे, अब 12 हैं।

दो पद संभाला रहे थे मंत्री

इन मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते इस्तीफा दिया है। तीनों के पास मंत्री के साथ में पार्टी संगठन का भी पद था। डोटासरा शिक्षा मंत्री के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे। जबकि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को गुजरात कांग्रेस का प्रभार बनाया गया था।।

सीएम ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शाम को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। बैठेक में माना जा रहा है कि इस दौरान वे सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांग सकते हैं। गहलोत शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र  के जयपुर लौटने पर उनसे मुलाकात करेंगे। वहीं इन सबके बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री निवास पर अजय माकन और अशोक गहलोत की बैठक जारी है।

मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी 

मंत्रिमंडल विस्तार किया जाना भी करीब-करीब तय है।कल शपथग्रहण की औपचारिक सूचना दे दी गई है। राजभवन में तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। कोविड के कारण शपथ ग्रहण में ज्यादा भीड़ नहीं की जाएगी

Rajasthan Ashok Gehlot Rajasthan Cabinet Expansion Rajasthan government 3 ministers resigned